गढ़वाल कमिश्नर ने कहा है कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन सहायता और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अतः आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इस विषय में कोई भ्रामक या अनावश्यक बयानबाज़ी न करें।
चार धाम यात्रा श्रद्धा, व्यवस्था और संकल्प का प्रतीक है और यह अपने निर्धारित समय पर पूरी गरिमा और धार्मिक उल्लास के साथ आरंभ होगी।